Ad2

क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा का जिले में भव्य स्वागत

यात्रा का पुष्प माला से स्वागत किया

अलीराजपुर:- क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा का अलीराजपुर जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार को भडाखापड में जिले की प्रवेश सीमा पर जोरदार स्वागत हुआ। सांसद श्री गुमानसिंह डामोर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, विधायक श्रीमती सुलोचना रावत, पूर्व विधायक श्री माधव सिंह, डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला एवं अन्य गणमान्य जनों ने यात्रा का पुष्पमाला से अगवानी कर स्वागत किया। कलश पूजन किया गया। ग्रामीण जनों ने यात्रा का पुष्प माला से स्वागत किया। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए उदयगढ़ पहुंची। यहां बस स्टैंड पर ग्रामवासियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प उड़ाकर एवं माला से यात्रा में शामिल कलश पूजन बालिकाओं ने किया। यहा सभा को सांसद श्री डामोर, विधायक श्रीमती रावत,अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंह भाभर, पूर्व विधायक श्री डावर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ठकराला आदि ने संबोधित कर जननायक टंट्या मामा के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके बलिदान की शौर्य गाथा के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

यात्रा यहां से ग्राम कानाकाकड़ के लिए रवाना हुई। ग्राम कानाकाकड़ में विधायक श्रीमती रावत ने कलश का पूजन एवं आरती करते हुए अगवानी कि यहां पर बालिकाओं ने कलश सिर पर उठाकर यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीणों ने ढोल धमाके और मांदल के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया। यहां सभा को सांसद श्री श्री डामोर, विधायक श्रीमती रावत, श्री ठकराला ने संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। यात्रा का जिले में प्रवेश से लेकर यात्रा जिस मार्ग से भी गुजरी आमजन ने पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के तहत जगह जगह मनमोहक फूलों की रंगोली बनाई गई थी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |