Ad2

विकास माहेश्वरी बनाए गए भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नगर में हर्ष

आम्बुआ भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे अभी हाल ही में संपन्न जोबट विधानसभा उपचुनाव में विशेष भूमिका निर्वहन कर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले विकास माहेश्वरी को उनके कार्य का उचित उपहार स्वरूप भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का विशेष अनुशंसा तथा प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों की सहमति से अलीराजपुर जिले के भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाने पर संपूर्ण जिले के साथ-साथ आम्बुआ में जश्न का माहौल है।

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया विकास माहेश्वरी को भाजपा के जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराल, जोबट विधायक सुलोचना रावत, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, नागरसिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, हीरालाल शर्मा, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत, भरत महेश्वरी, अनिल खंडेलवाल, यश राठौड़, हुजैफा बोहरा, देवेंद्र गहलोद, नवाब खां, शुभम क्षीरसागर आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     गुलशने मदीना कमेटी बैठक सम्पन्न ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर लिये कई निर्णय     |         |