Ad 1

अलीराजपुर नगर सुरक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया

अलीराजपुर- पुलिस थाना कोतवाली पर एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर द्वारा शांति समिति के सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के सक्रिय सदस्यों का गठन किया गया।।इस मौके पर एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर एवं थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने नगर समिति के सदस्यों को बताया कि समिति के प्रत्येक सदस्यों का परिचय कार्ड बनाए जाएंगे।इस दौरान सदस्यों को जॉकेट,केप,सिटी,एवं अन्य सामग्री भी वितरित की गई। जिससे समिति संगठन की पहचान दिख सके।थाना प्रभारी तरोले ने बताया कि ऑनलाइन समिति सदस्यों का पंजीयन भी किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा सहित अन्य कई बातों पर बैठक में चर्चा करते हुए थाना प्रभारी ने बताया की नगर समिति बनाने के पीछे शासन की मंशा यही है कि नगर सुरक्षा समितियों के होने से अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। नगर में होने वाली हर एक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिलेगी। इससे जहां एक तरफ पुलिस का अपना नेटवर्क रहेगा। वहीं पुलिस अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई कर सकेगी। इसके अलावा प्रतिमाह सुरक्षा समितियों की थाना स्तर पर बैठकें करने व बाकायदा इसका एक रजिस्टर बनाने, समितियों द्वारा दिए जाने वाले सुझावों को उसमें दर्ज कर उस पर अमल करना भी सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक के दौरान नगर समिति सदस्य एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर द्वारा बताया गया कि। समिति के सभी सक्रिय सदस्य अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाए ओर अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ शांति बनाए रखने में मदद करे।

14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्‍यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने नवीन सदस्‍यों को दिलाई शपथ।      |     जोबट में अंजुमन इज़्तिमाई शादी सम्मेलन में 26 जोड़ों का सामुहिक निक़ाह 12 जनवरी को     |     सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन     |     थाना जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।     |     स्टाफ नर्स ने लगाई फांसी, की अपनी जिवन लिला समाप्त परिजनो ने जताई आशंका की जांच की मांग।     |     सोण्डवा महाविद्यालय के दल ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का भ्रमण किया।     |     मिशन D-3 कार्यक्रम ग्राम पंचायत नानपुर में बैठक कर नियम के विरूद्ध जाकर समाज में काम किया तो 10000 से दण्डित किया जाएगा !     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |