Ad2

लोागों को दी समझाइश:पुलिस ने यातायात जागरूकता लाने के लिए चलाया अभियान

यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना यातायात की टीम द्वारा वाहन दुर्घटना रोकने हेतु समझाइश दी

आलीराजपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के निर्देशानुसार दिनांक 18-06-22 को यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना यातायात की टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर मैं बस ,ट्रक, तूफान ,ऑटो रिक्शा आदि के वाहन चालक परिचालक व वाहन मालिक के साथ सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें वाहन दुर्घटना रोकने हेतु समझाइश दी एवं गुड सेमीरिटर्न योजना के बारे में जानकारी दें साथ ही नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई एवं पीजी कॉलेज अलीराजपुर के छात्र-छात्राओं के साथ भी सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियम के प्रति जागरूक किया गया एवं दुर्घटना से बचने के उपाय बताये। 

बोरकुआं के शासकीय स्कूल में भी बच्चों के साथ एक सेमिनार आयोजित

ग्रामीण क्षेत्र बोरकुआं के शासकीय स्कूल में भी बच्चों के साथ एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापको को सड़क दुर्घटना, यातायात नियमों एवं यातायात संकेतों के संबंध में पावर पांईट प्रजेन्टेशन, लघु फिल्म के माध्यम से बताया गया। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजो को साथ रखने, नाबालिगों को वाहन न चलाने संबंधी जानकारी प्रदाय किया गया।

मुख्य मार्गो व चौराहों पर यातायात की टीम ने जागरूक किया

जिला अलीराजपुर के मुख्य मार्गो व चौराहों पर यातायात की टीम द्वारा पंपलेट एवं लाउड हैलर के माध्यम से आने जाने वाले वाहन चालकों व आमजन को यातायात के नियम के प्रति जागरूक किया गया

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     लाडली बहना योजना: वार्ड नं 2 में महिलाएं उत्साहपूर्वक भर रहे फार्म     |     अलीराजपुर जिले के दो सेक्टर नानपुर,पालसदा में कई दिनों से बंद पड़े हुई है आंगनवाड़ी केंद्र      |     ढाई साल की इस मासूम ने रोजा रखकर सब को हैरत में डाल दिया, ये कैसा छाया जुनुन     |     गणगौर पर्व पर नगर में बेंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाला चल समारोह, ज्वारों का हुआ विसर्जन     |     चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर,जननायक टंट्या भील एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परर्थी दादा की लगेगी मूर्ति     |    

error: Content is protected !!