Ad2
Banner1

थाना प्रभारी चंदेल के नेतृत्व में पुलिस व नगरवासियों द्वारा निकाली संयुक्त तिरंगा बाइक रैली

साजिद शेख की रिपोर्ट ✍🏻

 

आम्बुआ थाना प्रभारी चंदेल के नेतृत्व में पुलिस व नगरवासियों द्वारा संयुक्त तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली आम्बुआ थाने से प्रारम्भ हुई व नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। देश के प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा के बाद अलीराजपुर जिले तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधीश राघवेंद्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार पुलिस तथा नागरिकों ने संयुक्त रूप से बाइक रैली का आयोजन किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर झंडा फहराने के शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत आम्बुआ थाना प्रांगण में एक बाइक रैली थाना प्रभारी दिलीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में पुलिस तथा नागरिकों की संयुक्त रैली हाथों में भारतीय गौरव का प्रतीक तिरंगा झंडा लेकर निकाली गई। रैली आम्बुआ बाजार कस्बे से होकर बस स्टैंड पर पहुंची जहां पर राष्ट्रीय गीत के साथ ध्वज को सलामी दी गई। यहां से यह विशाल रैली समीप ग्राम बोरझाड़ पहुंची तथा वहां से वापस थाना प्रांगण में जाकर रैली का समापन किया। संपूर्ण मार्ग में देश प्रेम के नारे गूंजते रहे। हर और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम की गूंज रही। रैली में थाना प्रभारी के साथ थाने के समस्त ए.एस.आई, प्रधान आरक्षक, आरक्षकों के साथ ही आम्बुआ पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी, साजिद शेख संरक्षक जगराम विश्वकर्मा, मुस्लिम समाज से नवाब खान क्षेत्र के अनेक पंच सरपंच तथा प्रतिनिधि तथा कस्बे के अनेक नागरिक, चौकीदार आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |         |