Ad2
Banner1

वेस्ता मेहड़ा लोगों की सेवा का जज्बा लेकर उतरेंगे नगर पालिका के चुनाव में, वार्ड के मतदाताओं का भी मिल रहा अच्छा समर्थन

अलीराजपुर नगर पालिका परिषद के चुनाव जल्द होना है। इस चुनाव में कई युवा अपना भाग्य आजमा रहे हैं, कुछ ऐसे युवा भी है जो राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करने का जज्बा रखते हैं। ऐसे ही एक युवा है वार्ड नंबर 9 से पार्षद पद के प्रबल दावेदार वेस्ता मेहड़ा।

वेस्ता मेहड़ा वार्ड 9 के मतदाताओं में अच्छी खासी पहचान रखते हैं, युवाओं का उन्हें भरपूर समर्थन है। साथ ही वार्ड के बड़े- बुजुर्ग मतदाताओं भी वेस्ता मेहड़ा को चाहते हैं। वार्ड के हर व्यक्ति के सुख- दुख में वेस्ता मेहड़ा हमेशा खड़े रहते हैं। साथ ही वेस्ता मेहड़ा इस वार्ड में कई तरह से निशुल्क सेवा भी दे रहे हैं। जिसमें मृत्यु हो जाने पर अंत्येष्टि के लिए निशुल्क लकड़ी उपलब्ध करवाने के साथ ही किसी के भवन निर्माण में अपनी ओर से निर्माण सामग्री भी निशुल्क देते हैं। वेस्ता मेहड़ा भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं, और वह इसी पार्टी से टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। वार्ड के लोगों की माने तो वेस्ता मेहड़ा को अगर पार्टी यहां से प्रत्याशी बनाती है, तो निश्चित ही वे अपनी जीत दर्ज करवा कर इस वार्ड पर भाजपा का कब्जा कायम रख सकते हैं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |