Ad2

थाना जोबट मे पेसा एक्ट एवं शांति व विवाद निवारण समिति का प्रशिक्षण

आदील मकरानी की रिपोर्ट ✍🏻

जोबट:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री बी एल अटोदे अनुभाग जोबट के निर्देशानुसार दिनांक 20.02.2023 को म.प्र. शासन व्दारा लागू किये गये पेसा एक्ट के अन्तर्गत गठित की गई थाना क्षेत्र के समस्त ग्रामो की शांति व विवाद निवारण समिति के सदस्यो ग्राम चौकीदारो, सरपंच, पटेल आदि सम्मानीय नागरिको को आमंत्रित किया गया। उक्त प्रशिक्षण मे पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह के द्वारा समिति के सदस्यो को पेसा एक्ट व समिति के सदस्यों के अधिकारो के संबंध मे जागरुक किया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिको द्वारा अपने अधिकारो को समझकर पुलिस अधीक्षक महोदय को आश्वस्त किया गया कि वे अपने अधिकारो का प्रयोग करते हुए अपने ग्रामो के सामान्य विवादो का निराकरण कर म.प्र. शासन की मंशा के अनुरुप गाँव की समस्याओ का निराकरण गाँव मे ही करने का पुरा प्रयास करेगे। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्रामीणजनो से चर्चा करते हुए मुख्यतः तीन बिंदुओ जिसमे शराब का सेवन कम करना, समाज मे महिलाओ का सम्मान करना व युवा पीढी को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित कर जिले के साक्षरता प्रतिशत को बढ़ाने के शपथ दिलाई। नागरिको द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ हाथ उठाकर पेसा एक्ट के नियमो का पालन करने व समिति के उत्तरदायित्वो का पुर्णतया निर्वहन करने की शपथ ली। शिविर को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी ऐतेहासिक भगोरिया त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए सभी नागरिको से शराब का सेवन कर वाहन ना चलाने की अपील की गयी। श्रीमान द्वारा अवगत कराया गया कि भगोरिया उत्सव के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने से वाहन

दुर्घटनाओ में बढोत्तरी होती है जिससे कई परिवारो को अपने स्वजनो को खोने का नुकसान उठाना पढता है जिससे उनके परिवार को अनेक प्रकार की समस्याओ का सामना करना पढ़ता है। इसलिए भगोरिया उत्सव को हर्ष के साथ पारपंरिक तरीको के साथ मनाये व नशे के सेवन से दुर रहे। उक्त शिविर के समापन के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समिति को पुलिस व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने व पेसा एक्ट को सफलतापूर्वक धरातल पर लागु करने के लिए वचनबध्द किया व अवगत कराया कि आमागी दो माह बाद पुनः समिति के सदस्यों से मिलकर समिति द्वारा किये गये अच्छे कार्यों पर चर्चा करेगे व अच्छा कार्य करने वाली समिति के सदस्यों को सम्मानित करने की बात कही।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

सैय्यद राजे सानी उर्फ़ राजू बाबा का दो दिवसीय उर्स 01 जून से     |     स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालती है – मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीता कनोजे     |     विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत द्वारा 14 परिवारों को स्वेच्छा अनुदान राशी के चेक किये वितरित     |     खुसी में मौत को भूले चौर कहावत सच हो गयी ,चोर चोरी के बाद 2 किलोमीटर दूर नशे की हालत में धुत पड़े मिले     |     तेज़ आंधी एवं बवण्डार से हुआ लाखो का नुकसान     |     दो बाईक की जबरजस्त भिड़ंत 4 की मौत तो 3 गंभीर,मृतकों में 3 वर्षीय बालिका भी     |     प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुडे 130 हितग्राहियों को मछली दाना का वितरण किया गया     |     मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम लोहार समाज द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ     |     आम्बूआ मे सर्व आदिवासी समाज की मोजूदगी मे 1 जून को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति की होगी स्थापना     |     मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन     |    

error: Content is protected !!