Ad 1

कांग्रेस की रीति और नीति देश को जोड़ने की रही है -विधायक पटेल, जिला कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न

आलीराजपुर | जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को स्थानीय पटेल फार्म हाउस पर कांग्रेसी नेताओ, पदाधिकारियों, पंच-सरपंच, मंडलम व सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई | बैठक में उपस्थित कांग्रेसी नेताओं द्वारा आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में अलीराजपुर जिले में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया गया | इस अवसर पर विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, जिला संगठन प्रभारी प्रभु प्रकाश राठौड़, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री निर्मल मेहता, सह प्रभारी मधु हिरोड़कर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह डावर, नपा अध्यक्ष सेना पटेल सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता, पदाधिकारीगण, पंच-सरपंच, मंडलम व सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे |

गरीब वर्गो की भाजपा को कोई चिंता नहीं

बैठक मे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम तथा आगामी उदयगढ़ भगोरिया उत्सव मेले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और उसकी रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारी सोपी गईं | बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा देश को जोड़ने की रही है, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश का विकास किया है, जबकि भाजपा ने विनाश करने और नफ़रत फैलाने का काम किया है | पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है | केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार को किसानों, दलितों और आमजनों की कोई चिंता नहीं है | विकास यात्रा के नाम पर भाजपा झूठा ढोंग रच रही है, जिले के गरीब वर्गो के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित होकर जूझ रहे हैं | विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा की भाजपा ने गरीबों और दलितों का हमेशा से शोषण किया है | 

भाजपा विकास यात्रा नहीं बल्कि बिदाई यात्रा निकाल रही है, 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई तय है | जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह, संगठन जिला प्रभारी प्रभु राठौड़ एवं नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया | बैठक को अन्य नेताओं ने भी संबोधित कर मार्गदर्शन दिया | कार्यक्रम में विधायक मुकेश पटेल द्वारा ग्रामो मे सामाजिक कार्यक्रम को देखते हुवे विधायक निधि से पांच पेयजल टैंकर का वितरण उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया |

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण कैलाश चौहान, लईक भाई, ज्ञानसिंह मुजाल्दा, हरीश भाभर, भुरू अजनार, पारसिंह बारिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमान पठान, युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण मंडलोई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार, संगठन मंत्री खुर्शीद अली दिवान,आईटी सेल जिलाध्यक्ष मनीष चौहान, सरदार अजनार, गोहाड़िया भाई, यतीन्द्र शर्मा, बापू पटेल, महेंद्र रावत, रफीक बादशाह, सरपंच रमेश रावत, गंवरसिंह,

भारत ठाकुर, पुष्पराज पटेल, रियाज मकरानी, कुंवरसिंह, राहुल परिहार, सर्वेश सिसोदिया, दौलत वास्कले, धनसिंह चौहान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता,पंच-सरपंच, सेक्टर-मंडलम प्रभारी उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालक सोनू वर्मा ने किया |

कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक अलंकरण समारोह का आयोजन।     |     सय्यद अबुल हसन बाबा का 83 वा उर्स 2 व 3 फरवरी को, मशहूर फनकार जुनेद सुल्तानी पेश करेगे सुफियाना कलाम।     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |     14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्‍यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने नवीन सदस्‍यों को दिलाई शपथ।      |     जोबट में अंजुमन इज़्तिमाई शादी सम्मेलन में 26 जोड़ों का सामुहिक निक़ाह 12 जनवरी को     |     सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन     |     थाना जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।     |     लोक अधिकार मंच अलीराजपुर का एक ही नारा है कुपोषण मुक्त गांव हो हमारा, सोंडवा ब्लॉक कमिटी की त्रैमासिक बैठक संपन्न।     |