Ad2
Banner1

आदिवासी समाज की भोंगर्या हाट की गैर में अलीराजपुर में उमड़ा जन सैलाब

अलीराजपुर:- आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के नेतृत्व में प्रति वर्ष अनुसार पार्टीवाद, संगठनवाद एवं व्यक्तिवाद से हट कर सोमवार को जिला मुख्यालय अलीराजपुर में भोंगर्या हाट की विशाल गैर परम्परागत रीति रिवाजसंस्कृति अनुरूप पूजा पाठ कर देशी वाद्य यंत्रों ढोल,मांदल एवं बांसुरी नृत्य दल के साथ नास्ते गाते आदिवासी समाज के द्वारा स्थानीय टंट्या भील चौराहें से होते हुये झंडा चौक,पोस्ट ऑफिस चौराहा,निम चौक से बस स्टैंड तक विशाल रैली के रूप में गैर निकाली गई है। गैर निकाले से पूर्व टंट्या भील को होली पूजन की सामग्री अर्पित कर माल्यार्ण किया गया।सबसे पहले टंट्या भील के गाता के चारों ओर पांच बार गैर को घुमा कर गैर को वहां से प्रारंभ की गई।

चारों और से छात्रों युवाओं,महिलाओं,मजदूर, किसानों,व्यापारी एवं आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यक्रताओं एवं समाज के वरिष्ठ तथा जिला कोर कमेटी के सदस्यों में उत्साह देखते ही बन रहा था। महिला पुरुष सभी अपनी अपनी परम्परागत वेश भूषा में ढोल, मांदल एवं बांसुरी की मधुर धुन पर हाथ से घुँघरू बजाते नास्ते गाते चल रहे थे।जगह जगह पर अन्य समाज के लोगों ने भी स्वागत कर बधाई दी,ओर सभी ने परंपरागत स्वत्रंत निकाली गैर की प्रशंसा की गई हैं,गैर को देखने के लिए अन्य समाज के लोग भी बस स्टेंड पहुँचे और वे भी इस स्वत्रंत परम्परागत रूप से निकली गैर में नाचने गाने से अपने आप को रोक नही सकें उन्होंने भी आदिवासी समाज के मित्रों के साथ बहुत ही उत्साह के साथ नाचना गाना कर जिले के भोंगर्या हाट में सभी समाज जनों ने जिले की एकता,

लोक संस्कृति एवं मैत्री उमंगत का परिचय दिया।इस स्वतंत्र गैर में युवाओं,महिलाओं के साथ ही कर्मचारी अधिकारी वर्ग ने भी पारंपरिक वेशभूषा पहन कर आंनद का लुफ्त उठाया।जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक रूप से निकाली गैर (रैली) के सफल आयोजन के लिए आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के द्वारा सभी समाज जनों का आभार व्यक्त किया गया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |