Ad 1

सैय्यद राजे सानी उर्फ़ राजू बाबा का दो दिवसीय उर्स 01 जून से

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻 
📱 7869717494

अलीराजपुर कौमी एकता के प्रतिक हजरत सैय्यद राजे मोहम्मद सानी उर्फ़ राजू बाबा चिश्ती कादरी (र.अ.) का 21 वा दो दिवसीय उर्से मुबारक 01 जून गुरवार को परंपरानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएंगा । इस दौरान बाबा की दरगाह पर संदल-चादर पेशकर सामुहिक प्रसादी (न्याज) का वितरण आमजनों को किया जाएंगा । रात्री को महफिले शमा का भी आयोजन किया जायेगा । जिसमे मशहूर फनकार शिकरत कर अपने सुफियाना और निस्बती कलाम पेश करेंगे। उर्स मे मप्र गुजरात, महाराष्ट्र राज्य सहित आसपास के जिलो से बडी संख्या मे विभिन्न समाज के श्रद्वालुगण शिरकत करेंगे । कार्यक्रम के अनुसार उर्स का आगाज 01 जून को कुरआन ख्वानी के साथ होगा, इस दिन दोपहर 03 बजे जामा मस्जिद चौक से संदल व चादर का जुलुस नगर के विभिन्न मार्गो से निकाला जाएगा, जो कब्रस्तान स्थित आस्ताने औलिया पहुंचेगा और दरगाह पर संदल व चादर पेश की जावेंगी। वही रात्री 10:00 बजे आस्ताने पर महफ़िले शमा का आयोजन रखा गया गया है। 02 जून शुक्रवार सुबह 11 बजे सामूहिक न्याज आस्ताने पर वितरित की जाएगी । उर्स की जेरे सरपरस्ती शहर काजी अल्हाज सैयद अफजल मियां बाबा, सैयद फरीद मियां एवं सैयद जमालूद्दीन बाबा करेंगे । उर्स कमेटी ने आमजनो से उर्स मे तशरीफ लाकर सफल बनाने की अपील की है ।

डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     पीएम श्री एकीकृत शा. हाई स्कूल थोडसिंधी में हुआ साईकिल वितरण कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान रहें उपास्थित      |     अभिमन्यु-3 विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ आयोजन     |     अवैध पिस्टल एवं जिंदा राउंड के साथ बदमाश गिरफ्तार,मुखबिर सूचना पर सक्रिय पुलिस कार्रवाई।     |     जयस ब्लाक अध्यक्ष के पद पर रमेश डावर एवं उपाध्यक्ष के पद पर भारतसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित।     |     पीएमयूएम शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।     |