Ad2

पूर्व मंत्री एवं कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल एवं जनभागीदारी से स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी में आक्सीजन प्लांट कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा

आईएएस एसडीएम विवेक कुमार ने जनभागीदारी से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा

कुक्षी – आईएएस एसडीएम विवेक कुमार के पहल से सिविल अस्पताल कुक्षी में जनभागीदारी से 35 लाख की लागत से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट कार्य को लेकर आज एसडीएम विवेक कुमार की उपस्थिति में कुक्षी शहर के समस्त व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई इस कार्य को लेकर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कोरोना संक्रमण जैसी महामारी को देखते हुए उन्होंने बताया ऑक्सीजन की महत्वता कितनी महत्वपूर्ण है

यह कार्य जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है इस कार्य को लेकर पूर्व मंत्री क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल एवं कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े के साथ शहर के सभी सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों की सहभागिता से यह कार्य किया जा ना है इस कार्य को लेकर समाज के सभी सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने इस कार्य में अपनी सहभागिता देने की बात कही

आईएएस एसडीएम विवेक कुमार ने इस कार्य को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर अभिषेक रावत एवं शहर के जनप्रतिनिधियों कि समिति के माध्यम से राशि का एकत्रीकरण किया जाएगा इस कार्य को लेकर कुक्षी क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल द्वारा 1000000 रुपए विधायक निधि से देने की बात कही इसके साथ ही सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों द्वारा ₹700000 एकत्रित किए गए हैं शेष राशि को लेकर कार्य किए जा रहे हैं आईएस एसडीएम विवेक कुमार द्वारा कुक्षी शहर के समस्त जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रशंसा व्यक्त की एसडीएम विवेक कुमार ने बताया इस कार्य को लेकर पूर्व मंत्री क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं शहर के समस्त व्यापारी गणों का सहयोग प्राप्त हो रहा है कुक्षी स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट लगना सभी के सराहनीय सहयोग से किया जाएगा उनके द्वारा सभी की प्रशंसा भी की गई।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

थाना जोबट द्वारा अज्ञात लूट का किया गया पर्दाफाश     |     नन्हे अर्श पठान ने सात साल की उम्र में रखा रोजा, नगर व वतन की अमन शांति के लिए की दुआ     |     जमीन नीलामी के सम्बंध में सरपंच,पटेल,तड़वी एवं ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिंकुबाला डावर ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर सौंपा ज्ञापन     |     ग्रामीण में फैली सन सनी पैड से लटका मिला शव, हत्या या आत्म हत्या जांच का विषय     |     आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     9 अप्रैल को मीरा एकेडमी कर रही है स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता     |    

error: Content is protected !!