Ad2

मुक़द्दस माहे रमजान:पांच साल की मासूम बच्ची ने रखा रोजा

इरशाद मंसुरी की रिपोर्ट ✍🏻
📱7869717495

कुक्षी:- मुस्लिम समुदाय का मुक़द्दस माहे रमजान चल रहा है। लोग रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। एक ओर जहां बड़े लोग रोज़ा रख रहे हैं तो दूसरी ओर छोटे बच्चे भी रोज़ा रख कर अपने रब की इबादत कर रहे हैं। कुक्षी के भट्टी मोहल्ले में रहने वाला परिवार अन्य लोगों की तरह ही रोजे रख रहा है, लेकिन इस परिवार को खास बनाया है 5 साल की सदफ़ ने जिसने पहला रोज़ा रखा है। परिवार में सभी सदस्यों को पांच वक्त का नमाज़ पढ़ते देख सदफ़ भी नमाज़ अदा कर रही है। कम उम्र के बच्चों द्वारा रोज़ा रखने से लोग हैरान हैं। सदफ़ अपने परिवार वालों के साथ सुबह तीन बजे से सेहरी खाने के लिए उठती हैं और सेहरी खाकर फिर कुरआन की तिलावत में जुट जाती हैं।

कम उम्र में रोज़ा रखा जाना अपने आप में बड़ी बात है। पापा इमरान मंसुरी मम्मी जाकेरा मंसुरी ने बताया मुसलमानों के लिए रोज़ा बहुत ही महत्वपूर्ण है इस माह में अल्लाह अपने नेक बन्दों के लिए अपनी रहमत के दरवाजे खोल देता है। बच्चे भी अल्लाह को राज़ी करने के लिए रोज़े रख रहे हैं इबादत कर रहे हैं। यह सब अल्लाह का करम है और हम उसके शुक्रगुज़ार हैं। मम्मी,पापा,नाना,नानी,और परिवार के सभी सदस्यों ने सदफ़ को दुआओं से नवाजा

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |         |         |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |