Ad2
Banner1

डॉ सैयदना आली क़दर मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब ने जनभावनाओं का किया समर्थन, कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन को मिला आशीर्वाद

कुक्षी:- बरसों के इंतजार के बाद पधारे बोहरा धर्मगुरु प.पू. डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ.श.) का कुक्षी नगर आगमन हुआ।

धर्मगुरु के चरणों से कुक्षी की धरा धन्य हुई।

इसी दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख़ शब्बर हुसैन जीनवाला के नवनिर्मित निवास पर पहुँचे। धर्मगुरु डॉ सैयदना साहब को लंदन से आये मामाजी जोएब भाई के माध्यम से “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कुक्षी जिला बनाने का मांग पत्र का पुलिंदा सौपकर प्रार्थना की गई। जिसे स्वीकार कर समर्थन करते हुए डॉ सैयदना साहब ने जनहित की इस महत्वपूर्ण मांग पर “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर बड़े सहजादे ज़नाब जाफरुस सादिक भाई, मजले शहजादे ताहा भाई नजमुद्दीन, छोटे शहजादे हुसैन भाई बुरहानुद्दीन, मेहलम भाई, अब्देमनाफ़ भाई, शेख जोएब मामाजी लंदन, आंदोलन प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार, नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख शब्बर हुसैन जीनवाला, वरिष्ठ पत्रकार पं. मनोहर मंडलोई, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष परसाई, देवेंद्र जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, पार्षद अनिता कुंदन शर्मा, बुरहानुद्दीन जीनवाला, अल्लू भाई, हुसैन भाई, गोपाल सोनी, कमल रावत, सोकत मुंशी, जीतू बामनिया, संजय काग, लक्ष्मण काग, पिंटू आदि उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |     अपने जरुरी काम निपटाए, कल 22/11/2023 को सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगी लाईट बंद विधुत विभाग ने जारी की सुचना।     |     आज इन इलाको मे छाऐगा अंधेरा रहेगी बीजली गूल, जाने 11 बजे से रात्री 8 बजे तक कहा कहा बंद रहेगी देखे बस एक क्लिक मे।     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |