Ad2

गर्मियों में प्यासे कंठ को तर करने हेतु राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी की विशेष पहल

बड़वानी जिला ब्यूरो पिंकी गुप्ता की रिपोर्ट ✍🏻

बड़वानी राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने रविवार अपने निज निवास बड़वानी पर बेजुबान पक्षियों के लिए जल-पात्र रखें। सांसद डॉ. सोलंकी ने बताया कि गर्मियों में प्यासे कंठ को तर करने के लिए प्याऊ तो कई लोग लगाते है,लेकिन मूक पक्षियों की कोई सुध नही लेता। प्राकृतिक वातावरण का संतुलन बनाये रखने हेतु वन्यजीवों का होना भी अति आवश्यक है,इसलिए बेजुबान पक्षियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, धर्म है। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आव्हान किया कि गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। हर वर्ष ना जाने कितने ही बेजुबान पंछी इस भयानक गर्मी में पानी ना मिलने से दम तोड़ देते है। यदि आप अपने घर के किसी टूटे-फूटे बर्तन में पक्षियों लिए पानी और अनाज रखोगे तो इस भयानक गर्मी में भोजन और पानी की तलाश में पंछियों को भटकना नही पड़ेगा याद रखें कोई भी पुण्य कार्य कभी भी व्यर्थ नही जाता पक्षियों का यू प्यासा रहना हमारे लिए अशुभ है। इस संसार के लिए भी और समूचे पर्यावरण के लिए भी इनकी पुकार को सुने और इनके लिए जल पात्र अपने घर की छतों पर रखे जिससे यह प्यासे ना रहे इन्हें जीवन मिले संरक्षण मिले क्योंकि पंछी पर्यावरण को जीवंतता देते है यह चहचाहते है तो जिंदगियां खिलखिला उठती है प्रकति के बदलाव का सूचक यह जीव सभी मायने में हमे जीवन को जीना सिखाते है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

सैय्यद राजे सानी उर्फ़ राजू बाबा का दो दिवसीय उर्स 01 जून से     |     स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालती है – मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीता कनोजे     |     विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत द्वारा 14 परिवारों को स्वेच्छा अनुदान राशी के चेक किये वितरित     |     खुसी में मौत को भूले चौर कहावत सच हो गयी ,चोर चोरी के बाद 2 किलोमीटर दूर नशे की हालत में धुत पड़े मिले     |     तेज़ आंधी एवं बवण्डार से हुआ लाखो का नुकसान     |     दो बाईक की जबरजस्त भिड़ंत 4 की मौत तो 3 गंभीर,मृतकों में 3 वर्षीय बालिका भी     |     प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुडे 130 हितग्राहियों को मछली दाना का वितरण किया गया     |     मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम लोहार समाज द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ     |     आम्बूआ मे सर्व आदिवासी समाज की मोजूदगी मे 1 जून को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति की होगी स्थापना     |     मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन     |    

error: Content is protected !!