Ad 1

मेरे जनजातीय क्षेत्र के गरीब आदिवासी बेटे-बेटियों का डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार – राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

बड़वानी से जिला ब्यूरो पिंकी गुप्ता की रिपोर्ट ✍🏻

बड़वानी राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी द्वारा बड़वानी शहर में संपन्न हुई नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला सोलंकी के साथ पहुँचकर बच्चों को तिलक लगाकर एवं गुलाब का पुष्प भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। रविवार को बड़वानी जिला मुख्यालय पर एमबीबीएस (नीट) परीक्षा दूसरी आयोजित हुई उक्त परीक्षा में 3125 परीक्षार्थी शामिल हुए। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी नगर की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला सोलंकी के साथ पहुँचकर परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए बताया कि पूर्व में नीट परीक्षा के लिए इंदौर जैसे बड़े शहरों का चयन करना होता था कई बार पैसे के अभाव में हमारे जनजातीय क्षेत्र के गरीब विद्यार्थी चाहकर भी सम्मिलित नही हो पाते थे किंतु मेरे द्वारा किये गए प्रयासों के परिणाम से अब बड़वानी में केंद्र की शुरुआत होने से निमाड़-मालवा क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों और परिजनों को अब इस प्रकार की समस्यओं से निजात मिलेगी। गृह जिले बड़वानी में नीट परीक्षा केंद्र की सौगात देने पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने समस्त क्षेत्रवासियों की और से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

14 बच्चो ने किया कुरआन मुकम्मल सिल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा, मद्रसा बागे हुसैन के तलबा ने किया कुरआन मुकम्मल।     |     सडक दुर्घटना मे अलीराजपुर AC कार्यालय मे पदस्थ जावेद मकरानी के पुत्र की मौत।     |     ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्‍यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम,पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने नवीन सदस्‍यों को दिलाई शपथ।      |     जोबट में अंजुमन इज़्तिमाई शादी सम्मेलन में 26 जोड़ों का सामुहिक निक़ाह 12 जनवरी को     |     सोण्डवा महाविद्यालय के द्वारा विद्यालयों में किया जा रहा कॉलेज चलो अभियान का संचालन     |     थाना जोबट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।     |     स्टाफ नर्स ने लगाई फांसी, की अपनी जिवन लिला समाप्त परिजनो ने जताई आशंका की जांच की मांग।     |     सोण्डवा महाविद्यालय के दल ने कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का भ्रमण किया।     |     मिशन D-3 कार्यक्रम ग्राम पंचायत नानपुर में बैठक कर नियम के विरूद्ध जाकर समाज में काम किया तो 10000 से दण्डित किया जाएगा !     |     करोड़ों की दौलत ठुकराकर जैन संत बन गयी बेटी परिधि,दीक्षा लेने के बाद, जैन साधु और साध्वियां, वैराग्य के मार्ग पर चलेगी।     |