Ad2
Banner1

शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले भ्रष्टाचारियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए-विधायक पटेल, उच्च स्तरीय जाँच कमेटी गठित किए जाने की मांग

ब्यूरो चीफ इरशाद मंसुरी

अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 विधायक मुकेश पटेल ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि जिले के विकासखंड कठ्ठीवाडा बीईओ कार्यालय मे हुवे 20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के भ्रष्टाचार ओर हेराफेरी के मामले मे लिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रदेश सरकार तत्काल उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध मे श्री पटेल ने बताया कि कठ्ठीवाडा बीईओ कार्यालय मे हुवे करोड़ो रुपए के हेराफेरी एवं भ्रष्टाचार से जिला एक बार फिर शर्मसार हुआ है। राजनैतिक संरक्षण प्राप्त भ्रष्टाचारियों ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित किया हे, साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करने का भी कृत्य किया है। उन्होंने बताया कि कठ्ठीवाडा बीईओ कार्यालय मे हुवे करोड़ो रुपए के हेराफेरी एवं भ्रष्टाचार का मामला जिले का सबसे बड़ा मामला हे, जिसकी गूंज प्रदेशभर मे सुनाई दे रही हे। एक अदने से प्रभारी लेखापाल ने अधिकारी-कर्मचारियों से आपसी साठगांठ कर अपने रिश्तेदार, पत्नी, भाईयों, ससुराल पक्ष ओर मित्रो के खातों मे लाखो रूपये की राशि डाल दी । प्रदेश सरकार शीघ्र ही उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर गबन ओर हेराफेरी मे शामिल लोगो की भी सह आरोपी बनाकर कार्रवाई करे । उक्त मामले को लेकर उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी अवगत कराया हे । श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कठ्ठीवाडा बीईओ कार्यालय मे हुवे करोड़ो रुपए के हेराफेरी की निष्पक्षता से जाँच करवाएगे ।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |     पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक लंबित अपराधों के निराकरण हेतु दिये दिशा-निर्देश     |     युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से तीन वार किये।     |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |