Ad 1

कुक्षी को जिला बनवाने के लिए, कुक्षी से आरएसएस मुख्यालय नागपुर (महाराष्ट्र) तक सायकल यात्रा करूंगा- सोमेश्वर पाटीदार

आरएसएस के कार्यो की दृष्टि से कुक्षी जिला है, भाजपा सरकार भी मोहर लगाए

25 मई 2022 बुधवार सुबह 9 बजे कुक्षी से साइकिल यात्रा प्रारंभ

कुक्षी:- मध्यप्रदेश के बड़े जिलों में सुमार जिले धार से पृथक कर जिले की बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है।

जिसे लेकर हस्ताक्षर अभियान, समर्थन पत्र अभियान के साथ ही मांग पत्र प्रेषित किये गए थे। सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम है।

इसी कड़ी में आंदोलन को गति देते हुए “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” व गेर राजनीतिक जनहित मंच “जनादेश सरकार” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार दिनांक : 25 मई 2022 बुधवार समय : सुबह 9 बजे माँ गायत्री मंदिर में दर्शन पूजा आरती कर कुक्षी से सायकल यात्रा करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय नागपुर (महाराष्ट्र) पहुँचकर कुक्षी जिला बनवाने हेतु मांग प्रस्ताव पत्र सोपेंगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार आरएसएस ने भी अपनी गतिविधियों के संचालन हेतु कुक्षी को जिला माना है, जिस पर म.प्र.शासन की मोहर लगाकर कुक्षी को जिला बनाने की मांग को लेकर आरएसएस के सरसंघचालक डॉ श्री मोहन भागवत से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करेंगे कि, कुक्षी जिला बनाने की कार्यवाही को गति देने हेतु आपके स्तर से भी संघ ने वर्षों से जिला माना उसी कुक्षी पर म.प्र. की भाजपा सरकार भी कुक्षी जिला की मोहर लगाए। आप सरकार में बैठे लोगों को मार्गदर्शन करते हुए कुक्षी को अतिशीघ्र जिला घोषित व स्थापित कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात देने की कृपा करें।

उक्त उल्लेख आरएसएस के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत को “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार द्वारा दिनांक : 01 मई 2022 को लिखे गए पत्र में है।

जिसकी प्रतिलिपि शासन-प्रशासन को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।

सनद रहे “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने कुक्षी को जिला बनाने की मांग को लेकर दिनांक: 07 अक्टूम्बर 2021 गुरुवार (शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस) से 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस (112 दिवस) तक मौन उपवास भी किया था।

उपरोक्त मांग को लेकर प्रदेश सरकार व प्रशासन को लगातार ध्यानाकर्षित करवाने हेतु मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र भी प्रेषित किया था।

दिनांक : 27 फरवरी 2022 से अनिश्चिकालीन साप्ताहिक धरना प्रदर्शन प्रति रविवार रात्रि 8 से 10 बजे तक किया जा रहा है।

बता दे, कुक्षी जिला बनने के पश्चात माँ नर्मदा की पैदल परिक्रमा व कुक्षी से पावागढ़ (गुजरात) पदयात्रा करने का संकल्प भी सोमेश्वर पाटीदार ने लिया हुआ है।

साइकिल यात्रा का रूट निम्नानुसार रहेगा

25 मई 2022 माँ गायत्री मंदिर कुक्षी से सुसारी, डही, निसरपुर, कोटेश्वर रात्रि विश्राम 26 मई कोटेश्वर से निसरपुर, देशवालिया, ननोदा, धुलसर, अंबाड़ा, तलवाड़ा, लोंगसरी, बाघ रात्रि विश्राम 27 मई बाघ से डेहरी, गंधवानी, सोनगांव, लोहारी, सिंघाना रात्रि विश्राम 28 मई सिंघाना से मनावर, बाकानेर, अजंदा, बड़गांवखेड़ी, करोली, पिपलाज, साततलाई, देवगढ़, गणपुर, नर्मदानगर, बड़वानी रात्रि विश्राम29 मई बड़वानी से नागपुर की प्रस्थान , खरगोन, बुरहानपुर होते हुए आरएसएस मुख्यालय नागपुर (महाराष्ट्र) पहुचेंगे।

ग्राम सभा का गठन किया गया, उडन चापरी फलिया की नवीन पेसा ग्राम सभा का गठन किया गया।     |     रिबोर के बाद भी नहीं निकला पुराना बस स्टैंड पर पानी, आम्बूआ मे पानी की किल्लत अभी भी बरकरार     |     शव मिलने से फेली सनसनी तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।     |     6 साल के बच्चे ने रखा 14 घंटे का रोजा, रमजान के सभी रोजे रखना चाहता है हुसैन निजामी     |     दाऊदी बोहरा समुदाय ने भारत में गौरैया संरक्षण के प्रयासों को फिर से शुरू किया     |     आलीराजपुर जिले से 34 युवाओं का पुलिस आरक्षक के पद पर हुआ हैं चयन आकास संगठन दी बधाई     |     पत्थर मारकर महिला का सर फोडा, गंभीर घायल महिला का जिला चिकित्सालय मे उपचार जारी।     |     टेक्टर चालक ने बाईक सवार को रोन्दा बाईक सवार युवक की मोके पर हुई दर्दनाक मौत।     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |     अलीराजपुर भगोरिया मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग परिवर्तन, अ सुविधाओ से बचने के लिए  देखे इस खबर को।     |