मुस्लिम समाज ने निकाली विशाल तिरँगा रैली

हिन्दोस्तान ज़िंदाबाद के नारों से गूंजा आसमान

कुक्षी शहर में आज शहर कमेटी व एहले ईस्लाम जमाअत के आव्हान पर मुस्लिम समाजजन जुम्मआ की नमाज़ अदा करने के बाद आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में स्थित खत्री मोहल्ला मस्जिद, मदीना मस्जिद,

भट्टी मोहल्ला मस्जिद,

बहारपूरा मस्जिद से हाथों में तिरँगा लहराते हुए हिन्दोस्तां जिंदाबाद के नारों के साथ बढ़पुरा मस्जिद के सामने इकट्ठे हुए वँहा से सभी लोग विशाल तिरँगा रैली शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी ।

देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों और अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है उसे सफल बनाने के लिए तिरंगा जनसंदेश यात्रा के दौरान लोगों से अपील की गई मुस्लिम समाज ने तिरंगा संदेश यात्रा निकालकर राष्ट्रीय भावना का परिचय देते हुए सभी लोगों से अपील की है कि अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाये तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। तिरँगा रैली का सिनेमा चौपाटी,विजय स्तम्भ, चौराहा,पुलिस थाना क्षेत्र और नूरानी चौक में स्वागत किया गया। तिरँगा रैली में शहर सदर नवाज़ मंसूरी, एहले इस्लाम जमाअत सदर सरफ़राज़ खान,विधायक प्रतिनिधि फ़िरोज़ मंसूरी,सेक्रेटरी शाहजंहा खान,वसीम कुरेशी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

जोबट पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता लूट एवं डकैती के मामलों में फरार इनामी स्थाई वारंटी आरोपी को किया गया गिरफ्तार     |     पुलिस अधीक्षक, जिला अलीराजपुर द्वारा जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई।     |     महुआ के पैड पर लटका मिला 53 वर्षीय वृद्ध का शव, अज्ञात कारणो के चलते की आत्महत्या।     |     आम के पैड पर लटका मिला युवती का शव, अज्ञात कारणो के चलते की जिवनलिला समाप्त।     |     ग्राम छोटी खट्टाली में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, खाटला बैठक मे बाल विवाह के प्रति जाग्रत करने का किया गया प्रयास।     |     विश्‍व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्‍य में रक्‍तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ      |     अलीराजपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी (सी एम राईस) स्कूल खंडाला का हाई स्कूल परिणाम 100% रहा      |     सांसद श्रीमती अनीता चौहान की अध्यक्षता में दिशा बैठक सम्पन्न हुई     |     ग्राम बिलझार में पुलिस द्वारा खाटला बैठक आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक     |     तेज आवाज में बजाने पर भाबरा थाने में हुए दो DJ. जप्त कर की गयी कार्यवाही।     |