Ad 1

ड्रग्स की लत लगाकर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाली नशे के सौदागरों की पूरी गैंग तबाह

पिंकी गुप्ता की रिपोर्ट  ✍🏻

कुख्यात लिस्टेड गुंडे बदमाश हैं आरोपी जिनके खिलाफ मारपीट, आर्म्स, आबकारी सहित विभिन्न मामलों के दर्जन भर प्रकरण दर्ज हैं

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने अवैध मादक पदार्थ के बिक्री, उपभोग, परिवहन, खेती को जड़ से नष्ट करने के लिए बड़वानी जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं एसडीओपी को अवैध मादक पदार्थों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति के निर्देशन एवम डीएसपी कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में टीम गठित की थी। टीम द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, थाना प्रभारी अंजड बलदेव मुजल्दा को एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंजड़ के ग्राम बोरलाई में 5 व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ एमडीएमए पाउडर बेचने के लिए आए हुए हैं, सूचना पर डीएसपी कुंदन मंडलोई एवं टीआई बलदेव मुजाल्दा के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित की गई और टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दो तरफ से घेराबंदी की और मौके से 5 लोगों को रँगे हाथों पकड़ा। जिनसे पूछताछ में उन्होंने अपना नाम वसीम, दाऊद ,रियाज, इरफान, करण, बताया तलाशी लेने पर इनके पास से करीब 15 ग्राम एमडीएमए पाउडर कीमती ₹45000, एक प्लास्टिक की चम्मच, कागज बरामद किया गया जो आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस act के तहत दंडनीय होने से अपराध क्रमांक 469/23 दर्ज कर विवेचना में लिया गया

कहां से लाते थे पाउडर और किस को बेचते थे आरोपियों से एमडीएम पाउडर लाने के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पाउडर वह बडवानी, अंजड़ शहर के युवा लोगों को बेचते थे और करीब 1 ग्राम पाउडर के 3 हजार से ₹5000 लेते थे। इनके संपर्क में कुछ लड़के हैं जिनको यह सप्लाई करते थे। इस संबंध में आरोपियों को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लेकर इनसे और पूछताछ की जाएगी। 

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने टीम को रु 10000/- से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

​जोबट: भारतीय मजदूर संघ ने किया नई सहायिकाओं का स्वागत, 4 माह से रुके मानदेय को लेकर उठाई आवाज     |     ओबीसी–एससी–एसटी के हक़ और सम्मान के लिए भोपाल में हुआ विशाल महासम्मेलन।     |     आलीराजपुर जिले में रविवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित     |     आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, समस्याओं का त्वरित निपटारा करें विभाग -वीरेंद्र सिंह एसडीएम     |     फिस के नाम पर अभिभावकों को धमकाया जाता है फीस जमा ना होने पर बच्चों को घण्टो खड़ा रखकर किया जाता है पड़ताड़ित     |     डीएसपी के पद पर चयनित सुश्री सोनू कनेश का आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी ने किया सम्मानित     |     बिजली गुल अलीराजपुर जिले के इन इलाको इश गावो मे रहेगी रविवार को बिजली गुल।     |     ,, सोंडवा महाविद्यालय में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गए,,     |     मिशन D3 में कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान,     |     महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |