Ad2

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कोरोना नियंत्रण हेतु अलीराजपुर जिले के प्रयाशो की प्रशंषा की

अलीराजपुर – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वीसी के माध्यम से इंदौर संभाग के विभिन्न जिला कलेक्टर व एसपी तथा सभी जिलो की संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रूपरेखा के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अलीराजपुर जिले में कोरोना के प्रभाव को रोकने हेतु किये जा रहे प्रयासों की प्रषंसा की तथा उक्त प्रयासों को आगे भी निरंतर जारी रखने के निर्देष दिए। उन्होंने कोरेना संक्रमण की चैन को तोडने और जिले में प्रभावी कार्य क्रियान्वयन हेतु कोविड नर्व सिस्टम के माध्यम से कोविड नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कोरोना पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्य करने की आवश्यकता है।

इसके लिए ग्राम, वार्ड एवं मंडलवार बनाई गई क्राइसेंस समिति सदस्यों के माध्यम से

कोरोना नियंत्रण हेतु जागरूकता कार्य, सर्वे, समय पर इलाज तथा टीकाकरण को प्रभावी बनाते हुए कोरोना के प्रभाव को रोकने के कार्य को किया जाए। उन्होंने कोरोना को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही नहीं बरतने की बात करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी रूप से पालन सुनिष्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने की बात कहते हुए कोरोना टेस्टींग अधिक से अधिक एवं कील कोरोना सर्वे निरंतर जारी रखने के निर्देश भी दिए।

आयुष्मान भारत योजना कार्ड पात्रताधारियों के कार्ड लगातार बनाए जाने के निर्देश दिए

उन्होंने जिला मुख्यालय पर पोस्ट कोविड सेन्टर स्थापित करने, कोरोना की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ करने संबंधित निर्देश भी दिए। उन्होनें कोरोना संक्रमण रोकने तथा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देष भी दिए। अलीराजपुर जिले में कोरेना संक्रमण की चैन को तोडने, कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने हेतु किये जा रहे प्रभावी प्रयासों के बारे में जानकारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने दी। श्रीमती गुप्ता ने जिले में संकट प्रबंधन समूह सदस्यों, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन, मीडिया, मैदानी अमले, आमजन सहित जिले के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने हेतु किये गए प्रयासां के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर श्री सुरेष चन्द्र वर्मा, संकट प्रबंधन समूह के सदस्यगण नपा अलीराजपुर अध्यक्ष श्री रितेश डावर, श्री किशोर शाह, श्री संजय माझी, दीपक दीक्षित सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर संकट प्रबंधन समूह के सदस्य श्री किशोर शाह ने अलीराजपुर में चिकित्सकों की कमी दूर करने हेतु विशेष प्रयास तथा जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तर का सिविल अस्पताल बनाए जाने की मांग रखी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

संगीतमय हनुमान चालीसा पाठन प्रतियोगिता संपन्न     |     मूक बधिर छात्रावास कुंड हेतु छात्रावास अधीक्षक के रूप में शीला बर्फा नियुक्त, कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर से सौजन्य भेंट की     |     जंगली जानवर के हमले से 50 वर्षीय अधेड़ घायल,गम्भीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय रेफर।     |         |         |     डीजे संचालको की थाना प्रभारी ने ली मीटिंग बैठक, दिए अहम निर्देश     |     जन आक्रोश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विधायक पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के लोगो का माना आभार*     |     हाट बाजार करने गयी नाबालिग लड़की के साथ हुआ बलात्कार, परिजनों के साथ थाने पहुँचकर F I R दर्ज कराई     |     23 सितंबर से होगीं सालाना जल्से की शुरुआत,ईद मिलादुन्नबी के मौके पर होंगे सात रोज धार्मिक कार्यक्रम     |     आपकी अदालत मे तिखे सवालों पर, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जवाबों ने श्रोताओ को गुदगुदाया, क्षत्रिय युवा मंच का आयोजन     |