Ad2
Banner1

जोबट उपचुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक : हर बूथ से 50% से अधिक वोटिंग करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए – हितानंद शर्मा

Vishal Chouhan
विशाल चौहान की रिपोर्ट ✍🏻

बड़ी खट्टाली:- भाजपा कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास रहना चाहिए कि प्रत्येक बूथ को जीतने की रचना बनाना है। हर बूथ से 50% से अधिक वोटिंग करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना। हमारी पार्टी देश के लिए काम करती है पार्टी में लोकतंत्र से समझौता नहीं किया जाता है। हमारी सरकार जब बनी तो सबसे पहले 370 धारा को हटाया गया। फिर राम मंदिर को बनाने का प्रयास किया गया हमारी सरकार सबसे अच्छी सरकार है। जो राम मंदिर बनाने का काम कर रही है जो हमारी सरकार ही कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए हम अथक प्रयास करेंगे। यह बात पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने मंगलवार को जोबट विधानसभा के बड़ी खट्टाली मण्डल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। साथ ही जोबट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हितानंद शर्मा प्रदेश सह संगठन महामंत्री, जयपाल जी चावड़ा संभागीय संगठन मंत्री, सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, वीरेंद्र बघेल मंडलप्रभारी, हीरालाल शर्मा मंडल प्रभारी, मुकाम सिंह डावर मंडल प्रभारी, कलमसिंह कनेश, देवेंद्र श्रीवास्तव, मदनलाल लड्ढा, शकुंतला डूडवे, मुलेश बघेल, मुकेश राठौड़, ललित राठौड़, सरपंच भारतसिंह डूडवे, भैरु सिंहकनेश, भावसिंह डुडवे इकबाल खत्री मिडिया प्रभारी विजय मालवी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |         |     सोरवा बाबा ईश्वर भोलेनाथ मंदिर में अन्नकूट 25 नवंबर को महोत्सव का आयोजन रखा गया !     |     क्या आप बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए आज से अभियान, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट     |     अपने जरुरी काम निपटाए, कल 22/11/2023 को सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगी लाईट बंद विधुत विभाग ने जारी की सुचना।     |     आज इन इलाको मे छाऐगा अंधेरा रहेगी बीजली गूल, जाने 11 बजे से रात्री 8 बजे तक कहा कहा बंद रहेगी देखे बस एक क्लिक मे।     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |