Ad2
Banner1

7 वर्षीय बालक ने रखा पहला रोजा, घर परिवार, इष्ट मित्रों सहित सभी ने रोजादार की सर बुलंदी की दुआ की

रमजान माह में छोटे बच्चे कर रहे अल्लाह की इबादत

अलीराजपुर:- अलिराजपुर नगर की 7 वर्षीय की बच्चे मोहम्मद हसन चंदेरी वालिद नौशाद चंदेरी ने भीषण गर्मी में लगभग 13 घंटे का रोजा रखकर ये साबीत कर दिया की इरादा मजबुत हो तो कोई काम मुश्किल नहीं होता हशन ने पहला रोजा रखा छोटे बच्चे के रोजा रखने से परिवार प्रसन्नता हैं रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम समाज जन पूरे तन मन धन से इबादत में लगे हुए हैं ! इस समय भीषण गर्मी में रोजा होने से 14 घंटे का रोजा मुस्लिम समाज द्वारा रखा जा रहा हैं । गर्मी भी रोजेदारो के हौसलों के आगे हार गई हैं ! रमजान के रोजेदार पूरी शिद्दत के साथ भीषण गर्मी में रोजा रखकर अपने परवरदिगार को खुश करने में लगे हुए हैं ! इसी कड़ी में अलिराजपुर के लेब टेक्नीशियन वह चंदेरी लेबोरेट्री के ओनर, मरहूम गुलाम हुसैन चंदेरी के साहबजादे नौशाद चंदेरी के 7 वर्षीय लड़का हसन ने 14 घंटे का भीषण गर्मी में रोजा रखकर अपने परवरदिगार को अपनी इबादत पेश की इस छोटे से बच्चे के रोजा रखने पर पूरा परिवार बहुत खुश है। दादी मुमताज बी, ने अपनी दुआओं से नवाजा वहीं जब सुबह उठकर हसन ने अपनी मम्मी आईशा चंदेरी से सुबह उठकर रोजा रखने की ख्वाहिश जाहिर की तभी आईशा चंदेरी ने हशन के पापा से मश्वरा करके हसन को रोजा रखने की इजाजत देदी रमजान का रोजा रखाकर हशन ने भी अपना पहला रोजा होने के कारण छोटे बच्चे ने भी शौक से इसका एहतमाम किया घर में बच्चे बड़े और बुजुर्ग सभी के रोजा रखने और इबादत करने से माहौल नूरानी हो उठा शाम में जब इफ्तार के दस्तरख्वान पर सभी एक साथ बैठ कर दुआ करते हुए अल्लाह से सबकी खुशी, चैन, तरक्की, अपने देश-दुनिया और अपने मुल्क में अमनो-अमान व सलामती की दुआ की।

हसन ने बताया कि रमजान के पवित्र महीना में सभी मुसलमानों को रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। क्योंकि यह महीना सब्र का होता है। पवित्र माह रमजान के महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करने से इंसान अपने आप को अल्लाह के करीब पाता है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

जल, जंगल एवं जमीन हमारी धरोहर है उसे बचाना हमारा फर्ज :-विधायक पटेल     |     अलीराजपुर गायत्री शक्तिपीठ पर हो रहा कन्या कौशल शिविर का आयोजन, खंडवा गायत्री परिवार की 15 – 15 वर्ष की चार कन्याएं शिविर में दे रही कन्याओं को प्रशिक्षण।     |     आंगनवाड़ी ग्रामीण भारत की जीवन रेखा के तहत लोक अधिकार मंच का ब्लॉक स्तरीय प्रमार्श एवम रिपोर्ट शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित ।     |     ई डायरी का विरोध बोले फिल्ड कर्मचारियों को बंदिशों मे बांधकर एक ही दिन अलग अलग काम कैसे लेंगे अधिकारी,किसान भी होंगे परेशान।     |     दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया रेफर     |     असामाजिक तत्व पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल अलीराजपुर द्वारा “ऑपरेशन थर्डआई” प्रारंभ किया जा रहा है।     |     9अगस्त को चाँदपुर मे मालिक टंटया मामा भील की मूर्ति स्थापित कार्यक्रम को लेकर समिति गठित     |     या हसन या हुसैन के नारो ओर विशाल जुलुस के साथ ताजियो का हुआ विसर्जन     |     प्रकृति संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जिला मुख्यालय पर ही धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस।     |     कलेक्टर एवं विधायक को आवेदन देकर कन्या स्कूल निर्माण बंद करने की मांग !      |