Ad2
Banner1

आजाद नगर थाना प्रभारी और सहयोगी स्टाफ ने उत्कृष्ट विद्यालय बच्चो को यातायात नियम की जानकारी दी

अखलाक नवाबी के साथ फैजल नवाबी आजाद नगर ✍🏻

अलीराजपुर/आजाद नगर:- चंद्रशेखर आजाद नगर में शनिवार को थाना प्रभारी विजय देवड़ा के नेतृत्व में आज नगर के शासकीय चंद्रशेखर आजाद उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर पेम्पलेट वितरित किये गए ।और समस्त छात्रों को शराब और नशे से दूर रहकर अच्छे से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया।और खुद का और समस्त विद्यालयों के शिक्षको और शिक्षिकाओं का और नगर व जिले का नाम रोशन करने को भी प्रेरित किया ।इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी

जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में सभी कक्षा के विद्यार्थी शामिल रहे। थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने कहा कि आज के समय में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जब भी अपना वाहन लेकर आएं तो हेलमेट अवश्य लगाकर चलाएं और वाहन के पूरे दस्तावेज भी अपने साथ रखें। साथ ही आपके अभिभावक भी अपना वाहन लेकर निकलें तो उन्हें भी इस बात के लिए जागरूक करें कि वह नियमों की पालना करते हुए वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। कम उम्र व बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर भी जुर्माना लगेगा। बगैर हेलमेट पर 500 रुपये और प्रदूषण प्रमाण-पत्र न होने दस हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |