Ad 1

महिलाऐ बच्चो सहित विकलांग भी हो रहे परेशान, स्कूल का नवीन सत्र प्रारम्भ, एक ही आधार सेन्टर, आधार सेन्टर पर सैकड़ों की भीड़ एक ही सेन्टर संचालित, ग्रामीण हो रहे परेशान

जुबेर निजामी की रिपोर्ट ✍🏻

 

अलीराजपुर जिले में एक ही आधार सेन्टर संचालित हो रहा है जिसके चलते महिलाएं बच्चों सहित विकलांग व वृध्द जनो को आधार अपडेट कराने के लिए तीन से चार दिन धक्के खाना पड रहा है ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो रहे हैं आपको बता दें कि इन दिनों खेतों में बोवनी का काम चल रहा है किसान पहले ही खाद नहीं मिलने को लेकर परेशान हैं वहीं तीन तीन दिन तक लगातार आधार सेन्टर के चक्कर काटना पड़ रहे हैं वहीं नवीन सत्र प्रारम्भ होने से स्कूल कालेज में आधार अनिवार्य होने से आधार सेन्टर पर भीड़ बढ़ रही है ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन से आग्रह है कि बंद पड़े आधार सेन्टर को जल्द प्रारम्भ करें ताकि ग्रामीणों को परेशानी से बचा जा सके।

क्यो है आधार सेन्टर बंद

आधार सेन्टरो पर लाखों की पेनल्टी लगने के कारण कहीं आधार सेन्टरो को ब्लैकलिस्ट कर दिए हैं जिसके चलते एक ही सेन्टर संचालित हो रहा है वो भी बैंक आफ बड़ौदा में जिसमें सुबह तो बजे से लेकर शाम तो बजे तक लोगों की भीड़ जमा रहती है।

आधार सेन्टर पर वसूले जा रही अधिक राशी

जिन सेन्टरो को बंद या ब्लैकलिस्ट किया गया है उन्होंने कही ना कही अवैध वसूली भी की है जिसकी शिकायत हुई भी है कहीं CSC सेन्टर भी पेनल्टी के कारण बंद पड़े हैं।

ट्राईबल आधार मशीने क्यो बंद

आपको बता दें ट्राईबल आधार मशीनों को भी ग्रामीणों में बंद किया गया जिससे स्कूलों में आधार का काम चल रहा था वहीं आधिर सेन्टर पर बाहरी लोगों को बिठाया गया था जिन्हें 8000 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा था अब खर्चा ज्यादा था जिसके चलते अवेध वसूली कर रहे थे सही मायने में अगर अलीराजपुर का लोकल व्यक्ति रहेगा तो अधिक वसूली भी नहीं कर पाएगा और अधिक समय तक काम भी करेगा।

क्या बोले सामाजिक कार्यकर्ता

🔹ज़ब देश के प्रत्येक नागरिक के लिए आधार अनिवार्य क़र दिया गया हे तो उसको बनाने के और हर घर तक पहुंचाने के लिए पुख्ता इंतेज़ाम करना चाहिये समग्र आईडी आधार बिना अधूरी, मकान रजिस्ट्री आधार बिना अधुरी, बैंक खाता आधार बिना अधूरा, नौकरी के लिए आधार,लोन के लिए आधार, स्कूल के लिए आधार,यहाँ तक किसीकी मृत्यु हो जाये तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी आधार और तो और लाडली बहनो को जो एक हजार दिए हे उसमे भी आधार बिना नही दिए गये और जिन्होंने आधार के लिए संघर्ष किया वो वाकई एक जंग जितने से कम नहीं था, ये आधार के लिए जनता को परेशान करना इससे क्या साबित करना चाहते हो इस और जन प्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए।

वर्जन- तसद्दुक जिया TJ चंदेरी

🔹ग्रामीणो से लोग अपनी खेती वाडी बुवानी का काम चल रहा है किसान काम करें या आधार सेन्टर के चक्कर लगाए प्रसाशन इस समस्या से निपटने की योजनाएं बनाएं छात्र सहित किसान भी खाद के लिए आधार अपडेट कराने के लिए दौड़ रहा है।

अरविंद कनेश सामाजिक कार्यकर्ता जयस

जिला अलीराजपुर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस वीर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि.     |     अजाक्स एवं आकास संगठन कि आपत्ति के बाद सहायक आयुक्त ने आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए उच्च पद प्रभार के आदेश किये जारी     |     जिले के शिक्षकों को दीपावली पूर्व समस्त शेष एरियर देने की मांग, शासन के निर्देशों का नही होता समय पर पालन वाघेला     |     त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कस्बा अलीराजपुर के व्यापारीगणों की बैठक हुई     |     सेवा ही संकल्प ..ग्रुप परिवार ने नवचेतना महिला मंडल अध्यक्ष सचिव का स्वागत किया।     |     नव चेतना मंडल के तत्वाधान में सम्पन्न हुए गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित;उत्साह के साथ संपन्न हुई प्रतियोगिता!!     |     राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन का कमलेश आर्य को जिला मंत्री नियुक्त किया गया।     |     कुरैशी जमात की कार्यकारणी का हुआ गठन वसीम कुरेशी (भूरु) कुरैशी जमात अलीराजपुर के अध्यक्ष     |     सब्जी के निचे छिपाकर कि जार थी अवैध शराब परिवहन चढे पुलिस के हत्थे।     |     सलीम शाह बनाये गए शाह जमात अलीराजपुर के अध्यक्ष।     |