Ad 1

सड़क दर्घटनाओं में कमी लाने के लिये यातायात पुलिस अलीराजपुर के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालकों के प्रकरण बनाकर न्यायालय पेश किये गये जिन पर 7,35000/- रुपये का जुर्माना किया गया

अलीराजपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये यातायात पुलिस अलीराजपुर के द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने का प्रयास निरन्तर जारी है साथ ही पिछले कई दिनों से कस्बा अलीराजपुर में तेज आवाज वाले मोडिफाईड साइलेंसर से बुलेट चलाने व बुलेट से पटाखों की आवाज निकालने वाले वाहन चालकों पर विगत कई दिनों से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कितना वसूला चालानी कार्यवाही में सुल्क

कार्यवाही कर करीब 145 चालान काटे गये जिनसे 109000/-रुपये समन शुल्क वसूला गया एवं मोके पर ही बुलेटो से उनके सायलेंसर बदलवाऐ ओर करीब 25 सायलेंसर जप्त किये गये इसी प्रकार शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालकों के प्रकरण बनाकर न्यायालय पेश किये गये जिन पर 7,35000/- रुपये का जुर्माना किया गया इसी प्रकार नाबालिक वाहन चालकों पर भी लगातार कार्यवाही कर 73 चालान काटकर 73000/- रुपये समन शुल्क वसूला गया साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 121 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 18,5000/-रुपये समन शुल्क वसूला गया । इस दौरान की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी सूबेदार सुभाष सतपाडिया सहित समस्त स्टॉप यातायात का कार्य सराहनीय रहा थाना यातायात प्रभारी सूबेदार सुभाष सतपाडिया द्वारा बताया गया की ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

सड़क दुघर्टनाओ में होती है ज्यादा मौत

देखा जाए तो अलीराजपुर में इतनी बड़ी यह पहली कार्यवाही होगी जब की इतनी राशि लाखों में वसूली गयी हो क्योंकि अलीराजपुर जिले में सबसे ज्यादा मौत सड़क दुघर्टनाओ में होती है वो भी शराब के नशे में जिसपर अंकुश लगाने का प्रयास यातायात विभाग द्वारा जारी है।

पक्षियों को बचाने के लिए बोहरा समाज ने शुरू किया अभियान     |     दो दिन मे लुट का खुलासा कर आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता।     |     रिंकेश तंवर एवं गोविंदा गुप्ता विधायक प्रतिनिधी नियुक्त     |     नानपुर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।     |     कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 जन शिक्षकों को किया निलंबित, 6 शिक्षको को कारण बताओ नोटिस जारी किए।     |     अंगर सिंह चौहान आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष नियुक्त     |     जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अपना जन्मदिन मुख बधिर आश्रम में मुकबधिर बच्चों के साथ मनाया     |     चाँदपुर थाना द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया।     |     सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान का 9वां दिवस     |     थाना उदयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या के प्रकऱण में दो वर्षो से फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पायी।     |