Ad2
Banner1

15 वर्ष से 18 वर्ष के सभी बच्चे टीका लगवा कर सुरक्षित हो- श्रीमती अनीता चौहान

आंबुआ केंद्र शासन तथा प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कोरोना टीकाकरण कराया जा रहा है बड़ों तथा अधिक उम्र वालों ने प्रथम तथा द्वितीय डोज लगवा ली है जो बचे हैं उनका टीकाकरण किया जा रहा है। अब 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है सभी बच्चे कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए टीका लगवा कर जिंदगी सुरक्षित करें।

उक्त विचार जिला पंचायत अलीराजपुर की अध्यक्षा श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ने आम्बुआ हाई स्कूल प्रांगण में 15 से 18 वर्ष के किशोर- किशोरियों को कोरोना वैक्सीननेशन की प्रथम डोज का टीका हेतु स्वास्थ्य विभाग आम्बुआ द्वारा लगाए गए शिविर में व्यक्त किए। श्रीमती चौहान ने उपस्थित बच्चों को समझाया कि इंजेक्शन लगने पर “चींटी” काटने जैसा दर्द होता है डॉक्टर एवं नर्स जब टीकाकरण करें तो तुम्हें यह नहीं देखना है कि दवा कितनी दी जा रही है सुई कितनी गहरी लगेगी वह सब देखने का काम डॉक्टर तथा नर्सों का है कोरोना एक जानलेवा बीमारी है विगत वर्ष स्कूल बंद रखना पड़े क्योंकि यह छोटे बच्चों में फैल सकता था उस समय बच्चों के लिए टीका नहीं बनाया था। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से देश में वैज्ञानिकों ने मेहनत कर टीका बनाया तथा अब बड़ों के बाद बच्चों को भी 3 जनवरी से पूरे भारत में टीकाकरण हो रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्वास सारंग के निर्देशानुसार स्कूल में तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों को वैक्सीनेशन प्रारंभ किया गया है मेरा सौभाग्य है कि आम्बुआ में हो रहे टीकाकरण में उपस्थित हो सकी। सभी बच्चों से अपील है कि वे टीका लगवा कर सुरक्षित हो तथा अगला डोज जब भी लगे वह अवश्य लगवाएं दोनों दोज जरूरी है इसके साथ-साथ सावधानी भी रखना है जिसके लिए मास्क लगाना हाथ धोना तथा शारीरिक दूरी बनाए रखना भी जरूरी है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह सिंह रावत, प्राचार्य नरेंद्र सिंह भारद्वाज, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एल.डी. एस कुकवान एवं डॉ दिलीप सिंह चौहान, एल.एच.बी प्रमिला सोलंकी, करणसिंह पटेल भोरदु, भूपेंद्र सिंह रावत इटारा, शिक्षक लोगसिंह भयडिया, संतोष सोलंकी, गोपाल गोयल तथा संपूर्ण स्कूल स्टाफ तथा आम्बुआ स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ उपस्थित रहा। एक जानकारी के अनुसार स्कूल में 180 को टीकाकरण किया गया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

    |     पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,बोले- इससे बढ़ता है। मनोबल     |     अलीराजपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस,नन्हे मुन्ने बच्चे ने शिक्षकों को दिए उपहार     |     अलीराजपुर पुलिस द्वारा ग्राम रामसिह की चोकी में संचालित शासकिय हाई स्कुल विद्यार्थियों व शिक्षको ने पुलिस लाईन और थाना कोतवाली का भ्रमण किया     |     थाना कोतवाली ,चांदपुर व आम्बुआ थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का खुलासा     |     गुलशने मदीना कमेटी का पुनः गठन सर्वसम्मति से गोलू मंसुरी सदर नयुक्त     |     जिला अस्पताल की सेप्टी ऑडिट, सीसीटीवी कैमरे बढ़ेंगे, सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी।     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अलीराजपुर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। किसे क्या मिला दायित्व देखे।      |     मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अलीराजपुर से जुड़ा BSW व MSW पाठ्यक्रम अब राम भरोसे होते जा रहा है – कादु सिंह डुडवे पूर्व छात्र     |         |