Ad2
Banner1

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को धर्म का सर्टिफिकेट लेकर चलना होगा क्या, शिवराज सिंह चौहान जवाब दें — जहीर मुगल

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जहीर मुगल ने कहा की गुंडो को गाड़ देने की झूठी बयानबाजी कर लोकप्रियता हासिल करने वाले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आखिर कब तक आरोपियों को संरक्षण देते रहेंगे। अभी कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा था कि गुंडे मवाली एवं आपराधिक तत्व या तो मेरा प्रदेश छोड़ दो या गुंडागर्दी बंद कर दो, वरना जमीन में दफन कर दूंगा। आज प्रदेश भी वही है और मुख्यमंत्री भी वही है। गुंडाराज सुधारने की बात तो छोड़िए प्रदेश में चारों ओर अराजकता फैली हुई है। कुछ दिन पूर्व इंदौर में अल्पसंख्यक समुदाय के चूड़ी बेचने व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला हुआ।

उसके कुछ दिन बाद हाटपिपलिया में फिर यह घटना आपराधिक प्रवत्ति के गुंडों ने अंजाम दी। आखिर इन गुंडों का सरपरस्त कौन है ? कौन इनको संरक्षण दे रहा है..? मैं मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से पूछता हूं कि इन पर कोई कार्रवाई भी होगी या यह बयान भी मुख्यमंत्री की घोषणाओं की तरह हवाबाजी ही सिद्ध होगा। शिवराज जी सुन लो अगर समय रहते इन अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही नहीं की गई तो हम पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ महा आंदोलन करेंगे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ     |     सावधान यदि आप मतगणना स्थल पर जा रहे हो तो इस सावधानी का विशेष ध्यान रखे।     |         |     अलीराजपुर विकास खण्ड में दिव्यांग छात्रों (CWSN) ने स्पोर्ट्स एवं एक्सपोजर विजिट में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया     |     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी     |         |     शैख को मिली कोर्ट से राहत अग्रिम जमानत उनके किसी भी परिजन के खाते में नही आई शासकीय राशी, शैख डायबिटीज के मरीज भी है।     |         |     आदिवासी महिला-लड़कियो की वीडियो फोटोज के साथ छेड़छाड़ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पंहुचा आदिवासी समाज।     |     प्रतापनगर व जोबट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत, प्रताप नगर से अलीराजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर जोबट तक विस्तारित     |