Ad2

भाजपा सरकार ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरिबो को किया वंचित-विधायक पटेल

घर-घर चलो अभियान अंतर्गत ग्राम छकतला मे कांग्रेस की बैठक आयोजित

आलीराजपुर। घर चलो, घर-घर चलो अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा जिले के सौण्डवा ब्लाँक के ग्राम छकतला मे षुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे कांग्रेसी नेताओं ने ग्रामिणजनो को कांग्रेस की रिति-नितियों से अवगत कराया गया। इस दौरान विधायक मुकेष पटेल व नेताओ ने घर-घर पहुंचकर सेकडो ग्रामिणो को सदस्यता दिलाकर कांग्रेस संगठन से जोडा। इस अवसर पर प्रभारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, ग्राम के पुर्व सरपंच ऊषान गरासिया सहित बडी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

कांग्रेस की नितियोे से कराया अवगत

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेषा दलित, आदिवासियों सहित गरिब वर्गो की भलाई का काम किया है, जबकि भाजपा पार्टी ने गरिब वर्गो षोषण किया है। आज महंगाई को लेकर देष मे हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा सरकार को जनमानस की कोई चिंता नही है, सरकार मुकर्दषक बने हुए है। हमारी कमलनाथ की सरकार ने मप्र के हजारो किसानो का कर्जा माफ किया, 100 बिजली युनिट 100 रुपए बिजली बिल दिए, मुख्यमंत्री कन्यादान ओर डिलेवरी वाली माताओं को बढाकर राषी दी। आज भाजपा सरकार ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरिब वर्गो को लाभ लेने से वंचित कर दिया है। भाजपा सरकार के रहते विकास कार्य ठप हो गए है। प्रदेष की जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसुस कर रही है। आगामी 2023 मे पुनः मप्र मे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रभारी जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने कांग्रेस पार्टी के एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले घर चलो, घर-घर चलो एवं बुथ स्तर पर सदस्यता अभियान की जानकारी प्रदान कर संगठन को सक्रिय व मजबुत बनाने की अपील की। बैठक को अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवा नेता पुष्पराज पटेल, कांग्रेसी नेता सुभाष सोलंकी, उदयसिंह, राहुल ठकराल, विक्रमसिंह, बल्ला भाई, सुरेष राठौड सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामिणजन उपस्थित थे।

*फोटो*-घर-घर जाकर जनसंर्पक करते हुए विधायक पटेल।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

सैय्यद राजे सानी उर्फ़ राजू बाबा का दो दिवसीय उर्स 01 जून से     |     स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालती है – मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीता कनोजे     |     विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत द्वारा 14 परिवारों को स्वेच्छा अनुदान राशी के चेक किये वितरित     |     खुसी में मौत को भूले चौर कहावत सच हो गयी ,चोर चोरी के बाद 2 किलोमीटर दूर नशे की हालत में धुत पड़े मिले     |     तेज़ आंधी एवं बवण्डार से हुआ लाखो का नुकसान     |     दो बाईक की जबरजस्त भिड़ंत 4 की मौत तो 3 गंभीर,मृतकों में 3 वर्षीय बालिका भी     |     प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से जुडे 130 हितग्राहियों को मछली दाना का वितरण किया गया     |     मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम लोहार समाज द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ     |     आम्बूआ मे सर्व आदिवासी समाज की मोजूदगी मे 1 जून को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम वीर शिरोमणी राणा पूंजा भील की मूर्ति की होगी स्थापना     |     मॉं नर्मदा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन     |    

error: Content is protected !!