Ad2

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन कुवें में गिरा, 2 की मौत, 6 गम्भीर घायल, मजदूरों के दबे होने की आशंका, सर्चिंग जारी

पिकअप वाहन कुवें में गिरा,मजदूरों से भरा था पिकअप वाहन, महाराष्ट्र के शिरपुर से राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोतरिया मजदूरों को छोड़ने जा रहा था वाहन तभी ग्राम इंद्रपुर के पास हुवा हादसा, कुवें में वाहन के नीचे दबने से 2 की मौत, 6 गम्भीर घायल, घायलों को लाया गया स्वास्थ केंद्र राजपुर जहा से किया बड़वानी रैफर,मौके पर पुलिस प्रशासन सहित ग्रामीणों की लगी भीड़, कुवें में अन्य मजदूरों के भी दबे होने की आशंका के बीच वाहन निकाल की जा रही है सर्चिंग

बड़वानी: ग्राम इंद्रपुर के पास सुबह अल सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जंहा मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कुवें में जा गिरा। तहसीलदार राजपुर के अनुसार वाहन में ग्राम चोतरिया के मजदूर भरे हुवे थे जिन्हें महाराष्ट्र से लाया जा रहा था तभी अचानक हादसा हो गया जिसमें मौक़े से 6 घायलों को शासकीय हॉस्पिटल राजपुर लाया गया जंहा से गम्भीर चोटें होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

वाहन को निकालने पर 2 बॉडी मिली है जिनकी पहचान हेड़ी बाई पति फाटला उम्र 50 वर्ष निवासी चोतरिया ओर अशोक नज़रिया उम्र 23 वर्ष निवासी लफनगांव के रूप में हुई है। तहसीलदार के अनुसार कुवें में ओर भी लोग दबे हो सकते है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पंहुच गया है जहा वाहन को निकालने के साथ सर्चिंग की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ लग गई है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- +918962423252

थाना जोबट द्वारा अज्ञात लूट का किया गया पर्दाफाश     |     नन्हे अर्श पठान ने सात साल की उम्र में रखा रोजा, नगर व वतन की अमन शांति के लिए की दुआ     |     जमीन नीलामी के सम्बंध में सरपंच,पटेल,तड़वी एवं ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिंकुबाला डावर ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर सौंपा ज्ञापन     |     ग्रामीण में फैली सन सनी पैड से लटका मिला शव, हत्या या आत्म हत्या जांच का विषय     |     आदिवासी समाज (ग्राम बोकड़िया) में बैठक कर शादी और नुक्ते (बारवा) के कार्यक्रम में अंग्रेज़ी शराब पर लगाई रोक, दो से ज्यादा डीजे होने पर लगेगा दण्ड     |     अलीराजपुर के ग्राम रोडधा के सरपंच कर रहे अनेक समाजसेवी कार्य     |     छकतला टप्पा तहसील के नायाब तहसीलदार पर हमला     |     मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जगह चेक दिए जाएं विधायक पटेल     |     अलीराजपुर के नवागत एसपी श्री हंसराज सिंह ने पदभार ग्रहण किया     |     9 अप्रैल को मीरा एकेडमी कर रही है स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता     |    

error: Content is protected !!